ssnews मां डिंडेश्वरी दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह कार्यकर्ताओं समेत सांसद प्रतिनिधि राजा चौबे ने किया स्वागत,,,
मां डिंडेश्वरी दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मल्हार मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सांसद प्रतिनिधि राजा चौबे ने मल्हार में किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत है
स्वराज संदेश मस्तूरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव का भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार मां डिंडेश्वरी के नगरी मल्हार में आगमन हुआ जिसका मस्तूरी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी के जोंधरा चौक से स्वागत करते हुए टिकारी, बकरकुदा, बूढ़ीखार ,चकरबेड़ा,होते हुए मल्हार तक जगह-जगह स्वागत किए। भाजपा अध्यक्ष के मां डिंडेश्वरी देवी दर्शन करने के पश्चात मल्हार में स्थित मंगल भवन में कार्यकर्ताओं का बैठक भी आयोजित हुआ । जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष साव ने आगामी 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। वहीं राज्य सरकार के शराबबंदी को लेकर तिखा प्रहार किया। आज के इस कार्यक्रम में मल्हार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ का खुब योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में किशोर राय पूर्व महापौर, सांसद प्रतिनिधि राजा चौबे, विजय अंचल, द्वारका टंडन ,चंद्रप्रकाश सूर्या ,एस कुमार मनोहर ,पवन श्रीवास, पृथ्वीपाल राय ,रामनारायण भारद्वाज, राजकुमार साहू ,रामकुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता ,सभी मंडल, युवा मोर्चा मंडल के सदस्यों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह किया स्वागत।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment