ssnews भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा सांसद, अरुण साव ,का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम मस्तूरी विधानसभा, आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,"अरुण साव" जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र,,,

*प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय यशस्वी सांसद,  अरुण साव जी,का प्रदेश अध्यक्ष बनने के प्रथम मस्तूरी विधानसभा, आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,"अरुण साव" जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र*,
स्वराज संदेश मस्तूरी।मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रदेश किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य, नगर पालिका निगम बिलासपुर, के विधायक प्रतिनिधि  बीपी सिंह , के नेतृत्व और  सांसद और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव  की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने थामा बीजेपी का दामन! प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पा हार और गमछा पहनाकर लोगों को दिलाई बीजेपी की सदस्यता, ग्राम दर्रीघाट और मस्तूरी में भी सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ  प्रदेश अध्यक्ष  का गर्मजोशी के साथ  कार्यकर्तओं ने किया आत्मीय स्वागत*!
*तत्पश्चात शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी आगमन एवं भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा पोषण माह कार्यक्रम में शामिल होकर  प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों को मार्गदर्शित किया*!

*एवं छात्र-छात्राओं द्वारा जर्जर सड़क के कारण महाविद्यालय आवागमन में हो रही दिक्कत कीचड़ से भरपूर 3 किलोमीटर जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की   जिस पर प्रदेश अध्यक्ष  ने तत्काल में ही जिला प्रशासन को फोन मिलाकर 15 दिन के भीतर तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया*!
उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष,(विधायक मस्तूरी ) डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, निखिल केसरवानी ,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जय श्री चौकसे ,पाँचो मंडलो के मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री,युवा मोर्चा के साथी कार्यकर्ता समेत प्रदेश,जिले,एवं मंडल के तमाम बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे*!
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY