ssnews मिलकर पीए एक साथ शराब पीने के बाद महिला से हुआ विवाद , 19 वर्षीय युवक ने 3 बच्चों की मां के सिर पर, धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली,,,,

शराब के सेवन के बाद महिला की धारदार हथियार से 
19 वर्षीय युवक ने किया हत्या
स्वराज संदेश रायपुर।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब का दुष्प्रभाव देखने को मिला है जहां 19 वर्षीय युवक ने गांव की ही 3 बच्चों की मां एक महिला का कत्ल कर दिया आरोपी ने मृतक महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली मामला जिले के पसान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के धमधमा का है जहां मृतक महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था घर में महिला एवं उसके तीन मासूम बच्चे थे रात में आरोपी समारु गोंड महिला के घर पहुंचा था और महिला के साथ मिलकर दोनों ने शराब का सेवन किया इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और युवक ने महिला की जान ले ली और मृतक महिला की निर्वस्त्र लाश को दूसरे पड़ोसी के आंगन में घसीट कर छोड़ आया वारदात के वक्त आरोपी ने महिला के बच्चों को घर के अंदर बंद कर दिया था सुबह जब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह मृतक महिला के घर पहुंचे जहां बच्चों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया और मामले की जानकारी मृतक महिला के पति एवं पुलिस को दी गई मामले में कोरबा एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम बनाते हुए  थाना पसान पुलिस ने बच्चों के दिए बयान के अनुसार आरोपी समारु गोंड को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY