ssnewsजिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ,, अध्यक्ष ,महापौर, मछुवा बोर्ड के उपाध्यक्ष ,सभापति रहे कार्यक्रम में उपस्थित,,
स्वराज संदेश बिलासपुर। ज़िला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री ,भारतरत्न ,शहीद राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई ,जिसमे ज़िला पंचायत सदस्य ,सभापति और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ,राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,महापौर रामशरण यादव,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला, ज़िला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा ,राहुल सोनवानी, सन्दीप यादव ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ,सभापति शेख नजीरुद्दीन ने माल्यार्पण कर राजीव जी के व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डाला।ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंदर पनप रहे आतंकवाद और अलगाव वाद को समाप्त कर प्रजातांत्रिक मूल्यों को पुनर्स्थापित किये ,आसम और मिजोरम में अलगाववादी ताकतों से समझौता कर उन्हें मुखयधारा में जोड़ा,आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार असम-मिजोरम के बीच समन्वय स्थापित करने में असफल है ,महापौर रामशरण यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अंदर और बाहर की ज्वलन्त समस्याओ को हल करने के लिए सार्थक प्रयास किये और राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय सूझ-बूझ वाला राजनेता थे । शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि राजीव गांधी जी की जयंती को "सद्भावना दिवस " के रूप में मनाती है , राजीव गांधी दृढ़ निश्चय वाले सहज ,सरल ,सौम्य राजनेता थे ,जिन्होंने विरोधियो को भी मदद करने में तत्पर रहते थे ।कार्यक्रम को सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा,राहुल सोनवानी ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी सम्बोधित किया ।। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, शहर महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,मत्स्य आयोग उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, अनिल टाह,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,धर्मेश शर्मा,राकेश सिंह,शिवा मिश्रा,राधेभूत, शेखर मुदलियार,संदीप दुबे,शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू,मोती ठारवानी ,सैय्यद ज़फ़र , ज़िला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,अंकित गौरहा,राहुल सोनवानी, सन्दीप यादव,मीनू सुमन्तयादव,गोदावरी कमल सेन,सन्तोष यादव,,संजय साहू,एमआईसी सदस्यजुगल किशोर गोयल, सीताराम जायसवाल,अजय यादव,पुष्पेंद्र साहू,सीमा घृटेश,श्याम पटेल,पंचराम सूर्यवंशी,रामप्रसाद साहू,,वीरेंद्र सारथी,राजेन्द्र सारथी,अयूब खान,सुभाष ठाकुर,रामचन्द्र क्षत्री,अर्जुन सिंह,,हरमेंद्र शुक्ला,,विनय अग्रवाल,राशिद बख्स,शंकर कश्यप,विजय दुबे,ब्रजेश साहू,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment