ssnews पचपेड़ी पुलिस का सोशल मीडिया में आबकारी एक्ट के तहत सर्वाधिक कार्यवाही करने की दावा सिर्फ हवा हवाई तभी तो ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन कार्यवाही के लिए

पचपेड़ी पुलिस का सोशल मीडिया में आबकारी एक्ट के तहत सर्वाधिक कार्यवाही करने की दवा सिर्फ हवा हवाई।

मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत थाना पचपेड़ी में इन दिनों अवैध शराब को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। पचपेड़ी थाना में कुछ दिन पहले  ही सैकड़ों महिलाओं  पुरषो ने किया था शराब बंदी के थाना का घेराव उसके बाद भी क्षेत्र में लगभग दर्जनों ग्राम पंचायत में अभी भी खूब धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है  अपने उच्च अधिकारियों को धोखे में रखकर लूट रहे है थाना प्रभारी वाहवाही बावजूद इसके जिस गांव में शराब की खूब बिक्री होती है उस गांव में पचपेड़ी पुलिस अपनी कदम ही नहीं रखती और जहां लोग बाग सुख चैन से जीवन जी रहे हैं उस ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान जैसे हवा हवाई बातों का हवाला दे रहे हैं और खूब सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रहे हैं जबकि इस संबंध में क्षेत्रीय  जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पचपेड़ी पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी ग्राम पंचायत में ना तो नशा मुक्ति अभियान की मुहिम छेड़ी गई है और ना ही किसी को अवैध शराब बिक्री के लिए रोक टोक तक नही किया गया है। पचपेड़ी पुलिस के इस हवा हवाई बातों को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश भी दिखाई दे रहे हैं।यदि थाना प्रभारी के द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के ऊपर कार्यवाही नही करता है तो बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से थाना प्रभारी का शिकायत करने जा सकते हैं वही पचपेड़ी थाना अपने स्टाफ अपने आप को पार्क साबित करने के लिए पचपेड़ी पुलिस बेवजह सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी तरीके से झूठी मुट्ठी अफवाहें फैला रही है। जबकि शराब के नशे में चूर सुकुलकारी, बेल्हा, सोन, सोनसरी, भटचौरा,लोहर्सि,सोडाडीह, अमाकोनी, भीलौनी, अमलडीहा, भरारी,केवतरा, पचपेड़ी, जोधरा जैसे गांव में अभी भी बेधड़क शराब की बिक्री हो रही है। पर इन सभी ग्राम पंचायतों में पचपेड़ी पुलिस सिर्फ अपनी औपचारिकता निभाने जाती है ना की किसी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करती है, सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटने के संबंध पर पचपेड़ी पुलिस विभाग को पूछा गया कि नशा मुक्ति अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जाने की कोई फोटो या वीडियो उपलब्ध कराने की बात कही गई तो अपनी दोनों हाथ खड़ा करते नजर आए, ऐसे वाहवाही लूटने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्षेत्र में खूब आक्रोश दिखाई दे रही है।जिले में सर्वाधिक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने का दावा करने वाली पुलिस विभाग यह भी तो देखें कि जिले में सर्वाधिक सबसे ज्यादा अवैध शराब बिक्री इन्हीं के क्षेत्र में हो रही है।इन सभी सवालों से आखिरकार पचपेड़ी पुलिस क्यों चुप्पी साधे बैठी है। वही खबर लगने के बाद थाना प्रभारी तिलमिला गए है और मीडिया को सोया हुआ बोल रहा है प्रवीण सिह राजपूत जबकि खुद प्रभारी शाम होते ही थाना को अपने स्टाफ के हवाले करके सुबह आता है ऐसे में कैसे संभाल पाएंगे राजपूत थाना  पचपेड़ी।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY