ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के निर्देश पर सुबह 11 बजे से एक घंटा तक राहुल पेट्रोल पंप के पास थाली बर्तन बजाकर बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध पर मस्तुरी के ढेका के पास राहुल पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आज प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन किया। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के निर्देश पर सुबह 11 बजे से एक घंटा तक राहुल पेट्रोल पंप के पास थाली बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया गया।

 पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल-डीजल-रसोई व गैस की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और सभी जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानियों की तरफ मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
स्वराज संदेश बिलासपुर।मस्तुरी ब्लॉक में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप  के सामने कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के लोग पिछले 15 महीने से कोविड-19 की मार से जूझ रहे हैं, जिसमें उन्हें एक तरफ तो सही समय पर दवाई व स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिली, वहीं दूसरी तरफ गिरती अर्थव्यवस्था व घटते रोजगारों से आम नागरिकों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई। इस सबके बावजूद जनता की दुख-तकलीफ से बेपरवाह किए बगैर भाजपा सरकार देश के नागरिकों पर पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हर रोज बढ़ोत्तरी करके महंगाई का बोझ डाल रही हैं।
देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने थाली व बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पेट्रो उत्पादों की कीमत वापस लेने की मांग कर रहे थे। ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी  ढेका स्थित पेट्रोल पंप में पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ थाली बर्तन बजाकर,नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार आमजन का शोषण कर रही है।

कहा कि पेट्रो उत्पादों में हो रही बढ़ोत्तरी का सीधा असर महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। महंगाई से आमजन की कमर टूट गई है, लेकिन केंद्र को इसकी कोई चिंता नहीं। कहा कि यदि केंद्र ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली तो कांग्रेस जनआंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय सहित प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजकुमार अंचल,जिला कांंग्रेस कमेटी के #उपाध्यक्ष_व_सभापति_राजेश्वर_भार्गव,जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,लक्ष्मी भार्गव, डाक्टर आर के वर्मा, मुकेश बंजारे,उदय भार्गव, देवेन्द्र कृष्णन,भोलाराम साहू,सुभाष टंडन, बादल खुटे, विश्व जीत अनंत,अनिल निषाद महमंद, अनिल कैवर्त नगर पंचायत मल्हारअध्यक्ष,अमित पान्डेय, संतोष घृतलहरें,तीलक नेताम, उमेद डहरिया।

महिला विंग से सुकृता बादल खुटे महिला ब्लाक अध्यक्ष, , वहीदा खान,फरीदा बेगम,पूर्णिमा शर्मा, आरती ठाकुर,बिन्दु जायसी,नर्मदा डहरिया, कमलेश बाई,प्रीयंका कुमारी,।वहीं युवा कांग्रेस विंग से अशोक राजवाल, विक्रम तिवारी, राहुल दुबे और ऊनका पुरा टीम के साथ साथ मस्तुरी ब्लॉक के कांग्रेसी शामिल रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY