ssnews ग्रामीणों का मुद्दा उठाने पर पत्रकार को न पड़ जाए भारी ,क्योकि खबर लगने के बाद तिलमिला गए हैं थाना प्रभारी
अवैध शराब बिक्री को लेकर खबर लगाने से थाना प्रभारी तिलमिलाए
मस्तूरी // पचपेड़ी थाना अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में अवैध शराब बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, कई ग्राम पंचायतों में तो दर्जनों भर लोग कच्ची महुआ शराब बेच रहे हैं तो कई ग्राम पंचायतों में देशी, विदेशी दारू भी खूब बिक्री हो रही है। शराब की अवैध बिक्री को लेकर ग्रामवासी काफी परेशानियों का सामना करते हैं जिसे लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी परेशान है, इन सभी समस्याओं को देखते हुए गुस्साए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने दिनांक 03/07/21को पचपेड़ी थाना पहुंचकर खूब हंगामा किया। जिसको क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों ने अपने अपने अखबार व वेब पोर्टल पर प्रकाशित भी किया था। हंगामा की व अवैध शराब बिक्री की खबर जैसे ही पचपेड़ी के थाना प्रभारी ने देखा तो तिलमिला उठा और अपने आपको पाक साबित करते हुए क्षेत्रीय व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी सफाई देना चालू कर दिया साथ साथ अवैध शराब बिक्री को लेकर प्रकाशित करने वाले मीडिया कर्मियों को भी सोए होने की बात कहते हुए अपनी अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने की प्रशंसा खुद कर रहे थे। जबकि मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना अंतर्गत दर्जनों भर से अधिक ग्राम पंचायतों में अभी भी अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। कई ग्राम पंचायतें तो ऐसी है जहां थोक में कच्ची शराब की बिक्री भी की जाती है यह सब होते हुए भी क्या पुलिस विभाग की मुखबिर या फिर पुलिस विभाग खुद सोए हुए हैं क्या जो मीडिया कर्मियों को सोने की बात सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। पचपेड़ी थाना प्रभारी खुद शाम को अपने बिलासपुर निवास सोने चले जाते हैं और सुबह समय पर भी नहीं आते हैं इतने में थाना प्रभारी के अनुपस्थिति में कई छोटे-मोटे शराब तस्कर, बड़े शराब तस्करों से लेन-देन भी कर लेते हैं। कई युवा संगठन व महिला संगठन ग्रामवासी अवैध शराब बिक्री को लेकर शिकायत भी करते हैं जानकारी होने के बावजूद भी थाना प्रभारी कुछ छोटे-मोटे शराब पी अक्कड़ो को पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत करवाही करके जिले में सर्वाधिक आबकारी एक्ट के तहत करवाही करने की वाहवाही लूटते हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment