ssnews 70 वर्षीय बुजुर्ग का तहसील कार्यालय के सामने ,आमरण अनशन कर धरना प्रदर्शन जारी

नवागढ़

70 साल के बुजुर्ग प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट -काट कर बुरी तरह से हताश हो चुका था, प्रसासनिक अधिकारियों ने किसी भी तरह से बुजुर्ग की नही सुनी , मजबूर वस बारिश के मौसम में ही खुले आसमान के बीच ,तहसील के गेट पर ही धरने पर बैठ गया,
क्या यही हैं गढ़बो नवा छत्तीसगढ़??

छत्तीसगढ़ीयो का शोषण जारी हैं !

 स्वराज संदेश नवागढ़। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कामता के 7 0 वर्षीय बुजुर्ग कामतानाथ मनहर ने आज सुबह शिवरीनारायण तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन कर धरना प्रदर्शन  कर दिया,
मीडिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह अनशन वह अपनी जमीन को ऑनलाइन तरीके से गायक कर देने की वजह से उनको यह आमरण अनशन करना पड़ रहा है उनका कहना है कि मैं विगत 3 वर्षों से तहसील और कलेक्टर ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं लेकिन अब तक मुझे कोई न्याय नही मिला है इसकी वजह से मुझे आज अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आमरण अनशन करना पड़ रहा है जो मैं आज शिवरीनारायण तहसील के सामने  जब तक मुझे न्याय और इंसाफ नहीं मिलता तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंगा चाहे भले ही इंसाफ की लड़ाई में मेरी जान क्यों ना चली जाए !

इस घटना को देख कर आप भी तरस खा जाए लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को कोई फर्क नही पड़ता !

अब बुजुर्ग को न्याय मिलता हैं या नही यह देखने वाली बात हैं !


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY