ssnewsगैस पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई को लेकर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया


गैस पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई को लेकर मस्तुरी  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में 
 कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया।
स्वराज संदेश मस्तुरीः महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार दिन में 12 बजे चक्‍का जाम किया। कांग्रेसी जहां मौजूद थे, वहीं चक्‍का जाम करते नजर आए। ब्लॉक अध्‍यक्ष सहित ब्‍लाक स्‍तर के पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
गैस पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई को लेकर मस्तुरी  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से रास्ता जाम किया। ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा-जिस प्रकार महंगाई बढ़ाई उसी तरह कम होनी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी  महंगाई के खिलाफ पुरे ब्लॉक में गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आटो वाहन में महंगाई के खिलाफ पोस्टर एवं माइक लगाकर महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा दिए भाषणों की क्लीपिंग जनता को सुनाई गई। प्रधानमंत्री के इन भाषणों की क्लीपिंग के बीच में महंगाई को लेकर अभिनेता रघुवीर यादव पर फिल्माया गया बहुचर्चित गीत सखी सईयां तो खूबै कमात है, महंगाई डायन खाए जात है भी बजाया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया  मस्तुरी ब्लॉक के गांवों में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में मोदी के भाषणों के आडियो को सुनाकर बताया कि भाजपा और उसके नेता कितने अवसरवादी हैं। जो सत्ता के पहले महंगाई को कोसते थे, सरकार में आने के बाद टैक्स लगाकर जमाखोरों को प्रश्रय देकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रहे हैं उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और युवाओँ ने किया धरना प्रदर्शन।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY