ssnews नगर पंचायत मल्हार में शासन की रोका छेका योजना के तहत आज किसानों की बैठक आयोजित किया गया

स्वराज संदेश मस्तूरी। नगर पंचायत मल्हार स्थित मणि कंचन केंद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष  अनिल कैवर्त की अध्यक्षता में शासन के रोका छेका योजना के तहत बैठक आयोजित किया गया  जिसमें एल्डरमैन अमित पाण्डेय, पार्षदगण मनमोहन केवट ,विष्णु प्रसाद केवट ,दुर्गेश केवट ,नारायण प्रसाद यादव , सीताराम कैवर्त सुजीत कुमार राज, भानु एवं , विधायक प्रतिनिधि  अरविंद कुमार साहू तथा निकाय के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी  सत्यनारायण देवांगन व उप अभियंता  भुनेश कुमार साहू कृषि  विस्तार अधिकारी मनोज खांडेकर ,राम हरि कैवर्त  ,फेकू राम केवट ,सगन केवट , राम कुमार सोनी आदि कृषक एवं नागरिकगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आगामी फसल सुरक्षा हेतु अपने-अपने पशुधन को व्यवस्थित स्थान पर बांधने तथा उसकी सुरक्षा के संबंध में चर्चा किया गया साथ ही साथ गोठान में उत्पादित वर्मी खाद एवं सुपर कंपोस्ट के बारे में आम नागरिक एवं किसानों को जानकारी दी गई जैविक खेती करने की सलाह दी गई साथ ही  महिला समूह द्वारा वर्मी खाद एवं सुपर कंपोस्ट का प्रदर्शन किया गया ओर कृषि कार्य में उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY