ssnewsउप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम लीलावती की मनमानी इलाज के नाम पर करते है अवैध वसूली ..से परेशान होकर गांव के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
उप स्वास्थ्य केंद्र जेवरा के एएनएम लीलावती की मनमानी एवं इलाज के नाम से अवैध वसूली से परेशान होकर गांव के लोगों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
स्वराज संदेश पामगढ़। जाजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ए.एन.एम.लीलावती जांगडे के द्वारा अपने पद का दुपयोग कर गांव के भोली भाली जनता से इलाज के नाम से झूठ बोलकर पैसा वसूली कर इलाज कर रही हैं अभी हाल ही में ग्राम सेमरिया की कमलेश्वरी के द्वारा डिलवरी के लिए जेवरा उप स्वास्थ्य केंद्र आई थी जिसका कोरोना टेस्ट कर पॉजिटिव बना दिया और उनके बच्चे कि जान को खतरा बता कर डरा धमका कर उसके पति से डिलीवरी के लिए 15000 की मांग की पति के द्वारा बच्चे की जान बचाने के लिए डर से पैसा देने के लिए तैयार हो गया और नर्स ने डिलीवरी के लिए 4000 एडवांस ले ली और नॉर्मल डिलीवरी करा दी जब उसके दूसरे दिन पति को शक हुआ तो वह कोरोना टेस्ट कराने उप स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ पहुंचा वहां कोरोना टेस्ट कराने पर नेगेटिव मिला इस प्रकार की घटना कई बार इस नर्स के द्वारा की जा चुकी है जब भी कोई वहां डिलीवरी कराने या दवाई लेने के लिए आते हैं सबसे पैसे की मांग करती है और नहीं देने पर इलाज नहीं करने की धमकी देती है और कोई कुछ बोलता है तो ऊंची पहुंच और मेरे पति पुलिस वाले हैं कहकर धमकी देती है ऐसे ही सभी को डरा धमका कर चुप करा देती है इसकी इस तरह की रवैया से कोई भी उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ नहीं ले पा रहा है गांव के लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है जिससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है गांव वालों एवं सरपंच के द्वारा इसको यहां से हटाने एवं दूसरे की पोस्टिंग कराने के लिए आज जांजगीर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया एवं निवेदन किया गया की इस नर्स को यहां से तत्काल हटाए जिससे हमारे गांव के लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र मैं इलाज कराने एवं दवाई लेने का लाभ ले सके ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment