ssnews कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शिक्षक संघ की बड़ी पहल ,लोगो की जीवन बचाने के लिए दिया ऑक्सीजन सिलेंडर

5 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर और फ्लोकिट प्रदान किया शिक्षक संघ
स्वराज संदेश रायपुर। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहर क्या अब गांव में भी कोरोना मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है, लेकिन मरीजों की संख्या के अनुपात में सरकारी अस्पताल में शासन की तरफ से सुविधाओं का अभी भी अभाव बना हुआ है। हालांकि जिले में 1 माह से सम्पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण अब कोविड के मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है, लेकिन ज्यादातर संक्रमित मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है,  इसी के मद्देनजर समस्त शिक्षक संघ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल को 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर सहित फ्लोकिट प्रदान की गई।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि समाज मे हम एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते है कि समाज के लोग सामने आए और कोरोना महामारी को हम स्वीकार कर कोरोना महामारी से लड़े न कि पीछे हटे। और समाज के लोग जब आगे आएंगे तो इस विपदा की घड़ी में सभी का मनोबल बढ़ेगा और मनोबल बढ़ाकर ही हम कोरोना महामारी से जीतेंगे। इसी संदेश के साथ शिक्षक साथी सहयोग कर रहे है, और आगे भी जैसी स्थिति बनेगा शिक्षक संघ द्वारा सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक संघ ने आमजनों से अपील किया कि इस महामारी से जितने के लिए सभी वर्ग वैक्सीनेशन कराए, साथ ही मास्क के साथ 2 गज की दूरी बनाकर कोविड गाइडलाइन का पालन करें और
 जरूरी हो तभी घर से निकले हरिशंकर जायसवाल जिलाध्यक्ष प्रदेश शिक्षक संघ बलौदाबाजार।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY