ssnews युवक से अभद्र व्यवहार करने वाले कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से हटाने का दिया आदेश

युवक से अभद्र व्यवहार करने वाला कलेक्टर को मंत्रालय भेजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

00रणवीर शर्मा का है विवादों से पुराना नाता


स्वराज संदेश रायपुर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को हटाया गया। छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं  रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव(प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है।
दरअसल 22 मई को आईएस अफसर रणवीर शर्मा के  युवक को थप्पड़ मरते हुए वीडियो सोशल मीडिया में विरायल हो गया। जिसके बाद राज्य सरकार ने सूरजपुर कलेक्टर को हटाने के आदेश जारी कर दिए है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।
ट्वीट -भूपेश बघेल, सीएम छग
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY