ssnewsजिला जनसंपर्क कार्यालय के दिवंगत कर्मचारी की, धर्मपत्नी को अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया
जिला जनसंपर्क कार्यालय के दिवंगत कर्मचारी स्व. ईश्वर आडिले की धर्म पत्नी श्रीमति आडिले को अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रूपये का चेक प्रदान
स्वराज संदेश मुंगेेली । राज्य सरकार के निर्देशों के परिपालन में दिवंगत कर्मचारी स्व. ईश्वर दास आडिले जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली के धर्म पत्नी श्रीमति विमल आडिले को अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रूपये का चेक (धनादेश) प्रदान किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक एस आर लहरे के निर्देश पर कार्यालय के सहायक ग्रेड-01 रामस्वरूप यादव ने कल 17 मई को श्रीमति आडिले के निवास स्थान मगरपारा बिलासपुर में जाकर उन्हे अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यालय के संतोष कुमार कोरी भी मौजूद थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment