ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में भक्तिमय वातावरण में गरबा उत्सव का आयोजन,,,

*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में भक्तिमय वातावरण में गरबा उत्सव का आयोजन*
स्वराज संदेश मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन दो पालियों में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। प्रथम पाली में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ गरबा उत्सव में सहभागिता करते हुए इस आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं माता रानी की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा जसगीत, भजन एवं माँ दुर्गा की शक्ति और महिमा को दर्शाती मनमोहक महिषासुर मर्दिनी नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भक्तिभाव से भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत की मधुर धुनों पर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरी पाली में भी विद्यार्थियों ने गरबा उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं लोकनृत्य की समृद्ध विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता, सांस्कृतिक एकता एवं आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय का यह आयोजन भक्ति, संस्कृति एवं उल्लास का सुंदर संगम बना।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY