ssnews पंचायत प्रकोष्ठ मंडल कमेटी की घोषणा, द्वारिका टंडन को मल्हार मंडल पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में मिला दायित्व,,,


स्वराज संदेश बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंहदेव  एवं महामंत्री संगठन  पवन साय के मार्गदर्शन तथा भाजपा संभाग प्रभारी/सहप्रभारी, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल  की अनुशंसा से तथा जिला संयोजक  जागेंद्र कश्यप  के निर्देशानुसार पंचायत प्रकोष्ठ मंडल कमेटी की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत भरारी के तीन बार निर्वाचित सरपंच  द्वारिका टंडन को मल्हार मंडल पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया  जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी। 
 द्वारिका टंडन  का ग्राम पंचायत स्तर पर लंबे समय का अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित रूप से  नवीन दायित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभागे। तीन बार सरपंच के रूप में ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों का अनुभव उन्हें पंचायत स्तर की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने में सहयोग प्रदान करेगा।
समर्थकों ने  कहा कि पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय प्रयासों से मल्हार मंडल में पंचायत प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, साथ ही संगठन एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। भाजपा संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आमजन के हितों के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
 द्वारिका टंडन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और मिलजुलकर पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY