ssnews राजा गुरु बालकदास जयंती पर निकली 51 किलोमीटर सतनाम श्रद्धा बाइक यात्रा,,,

राजा गुरु बालकदास जयंती पर निकली 51 किलोमीटर सतनाम श्रद्धा बाइक यात्रा।
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने किया यात्रा का स्वागत।
स्वराज संदेश मस्तूरी। महान प्रतापी राजा गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती के शुभ अवसर पर सतनामी समाज जागरूकता मिशन की ओर से 4 सितंबर को 51 किलोमीटर की विशाल सतनाम श्रद्धा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत परसदा किसान से हुआ। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए ग्राम रलिया में पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न हुई।
सतनाम श्रद्धा बाइक यात्रा किसान परसदा, भिलाई, रलिया, सुखीपाली, हरदाडीह, कौड़िया, दर्रा, नवागांव, अरमसाही, कछार, बेल्टुकारी, जयरामनगर मंडी मोहल्ला, खैरा, मोहतरा, मस्तूरी, किरारी, दर्गीघाट, भादोरा, जयरामनगर होते हुए ग्राम रलिया पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा के दौरान मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से सतनामी समाज एवं समस्त मानव समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम रलिया, दर्रा, नवागांव, अरमसाही, कछार, मस्तूरी, किरारी एवं दर्गीघाट सहित विभिन्न स्थानों पर सतनाम श्रद्धा बाइक यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों द्वारा यात्रियों के लिए प्रसाद एवं पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई तथा यात्रा को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सतनामी समाज जागरूकता मिशन के संस्थापक मनीष सतनामी, प्रदेश मीडिया संचालक एवं जनसेवक साहिल सतनामी, युवप्रकोष्ठ अध्यक्ष किशन सतनामी, संरक्षक कार्तिकदास बंजारे, संरक्षक गंगा सतनामी, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद कुर्रे एवं संरक्षक बिहारी लाल सतनामी, मीडिया प्रभारी ऋषभ सतनामी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सतनाम श्रद्धा बाइक यात्रा के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त संत समाज, सतनामी समाज एवं मानव समाज के लोगों के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY