ssnews संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी में 11 सितंबर को भव्य शिक्षक दिवस समारोह, तैयारियां जोरों पर,,,

*संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी में 11 सितंबर को भव्य शिक्षक दिवस समारोह, तैयारियां जोरों पर*

*प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने दी जानकारी, बोले - शिक्षक समाज का निर्माता और राष्ट्र का मार्गदर्शक है*

स्वराज संदेश पचपेड़ी। संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी में शिक्षक दिवस समारोह  2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

प्राचार्य ने बताया कि गुरु-परंपरा एवं पचपेड़ी परिक्षेत्र के गुरुजनों के सम्मान को समर्पित यह समारोह 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से महाविद्यालय परिसर पचपेड़ी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्शों को स्मरण कर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति में प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने कहा शिक्षक समाज का निर्माता, राष्ट्र का मार्गदर्शक और भविष्य का शिल्पकार है। गुरु केवल ज्ञान का दीपक ही नहीं जलाते, बल्कि जीवन को सही दिशा देकर सफलता की राह दिखाते हैं। हमारा ध्येय है शिक्षा से सेवा, ज्ञान से विकास, संस्कार से समाज। पचपेड़ी परिक्षेत्र के सभी क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और पूर्व छात्र सादर आमंत्रित हैं।
समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं शिक्षा पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY