ssnews मस्तूरी के अशोक राजवाल को बड़ी जिम्मेदारी, अनु.जाती विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त,,
स्वराज संदेश मस्तूरी। कांग्रेस संगठन ने मस्तूरी के युवा नेता अशोक राजवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।नई जिम्मेदारी मिलने पर अशोक राजवाल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।राजवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष करते हुए वंचित एवं शोषित वर्ग की आवाज को संगठन के माध्यम से बुलंद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे तथा अनुसूचित जाति समाज के लोगों की समस्याओं को संगठन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।अशोक राजवाल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अनुसूचित जाति विभाग छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार सहित कांग्रेस के समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment