ssnews कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास नई दिल्ली में आयोजित बैठक में हुए शामिल,,,
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास नई दिल्ली में आयोजित बैठक में हुए शामिल( अति पिछड़े और कमकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी)
स्वराज संदेश बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- आंध्र प्रदेश, आज इंदिरा भवन नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित हुए, इस बैठक में प्रमुख रूप से के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी वरिष्ठ नेता हनुमंत राव विशेष रूप से उपस्थित थे, इस अवसर पर त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने अपने उद्बोधन मे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में पिछड़ा वर्गों के लिए कर्पूरी ठाकुर फॉर्मूला लागू करने और कामगार जातियों को सत्ता संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है, जिस पर के. राजू और डॉक्टर अनिल जय हिंद सहित वरिष्ठ नेताओं ने सहमत होते हुए उनकी मांगों को राहुल गांधी के समक्ष रखने और अमल में लाने की बात कही है, इस अवसर पर कांग्रेस के साथ पंडित जितेन्द्र शर्मा जित्तू चरण सिंह राज अनिल सिंह कुशवाहा भी उपस्थित थे।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment