ssnews मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मस्तूरी क्षेत्र,,,

मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
स्वराज संदेश मस्तूरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मस्तूरी मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा में मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पूरे जोश में नजर आए।
डीजे की देशभक्ति धुनों पर कदमताल करते हुए प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरे मस्तूरी नगर को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बच्चों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा ने मस्तूरी में देशप्रेम और उत्साह का अनूठा वातावरण निर्मित कर दिया।

विज्ञापन 
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY