ssnews ग्राम पंचायत ईटवा में उपसरपंच हरि यादव ने अपने खर्च से सुधरवाया वर्षों पुराना कीचड़भरा रास्ता,,,

5 माह का मानदेय छोड़ा, ग्रामीणों की राह संवारी

ग्राम पंचायत ईटवा में उपसरपंच हरि यादव ने अपने खर्च से सुधरवाया वर्षों पुराना कीचड़भरा रास्ता
स्वराज संदेश मस्तूरी । ग्राम पंचायत ईटवा में वर्षों से कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे रास्ते को लेकर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उपसरपंच हरि यादव ने अपने पांच माह के मानदेय की राशि से रास्ते का सुधार कार्य कराया।
बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उपसरपंच हरि यादव ने पहल करते हुए अपने मानदेय से मुरुम आदि डलवाकर रास्ते को आवागमन के योग्य बनवाया।

हरि यादव की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा अपने मानदेय की राशि जनहित में खर्च करना सराहनीय कदम है।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY