ssnewsएसीसी सीमेंट माइंस का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन
एसीसी सीमेंट माइंस का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन,
स्वराज संदेश बिलासपुर।मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टांगर में कई वर्षों से लंबित एसीसी माइंस का आज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हाथों भूमि पूजन हुआ जिसमें आसपास के प्रभावित ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सहित पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए और माइंस एरिया में जाकर विधिवत पूजा अर्चना कर एसीसी सीमेंट माइंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माइंस की जानकारी देते हुए एसीसी के जीएम पीपी पांडे ने कहा कि माइंस खनन के शुरुआत के साथ साथ ही कार्य को तेजी से बढ़ावा देते हुए बहुत ही जल्द प्लांट का निर्माण करने के बाद कहीं। वही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए क्षेत्र में प्लांट खुलने से लोगों को रोजगार शिक्षा एवं क्षेत्र की विकास की बात कहते हुए प्लांट के खुलने का स्वागत किया साथ ही क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलने का सुनहरा अवसर बताते हुए अधिक से अधिक क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की बात रखी। आज से माइंस खनन का कार्य प्रारंभ हुआ ।
इस शुभ अवसर पर भूमि पूजन का कार्यक्रम में दामोदर कांत जनपद पंचायत सभापति मस्तूरी, लक्ष्मी भार्गव सरपंच प्रतिनिधि विद्या टाँगर,तारा चंद राय सरपंच प्रतिनिधि बोहारडीह, जगदीश यादव सरपंच प्रतिनिधि गोडाडीह, अशोक दिनकर जनपद प्रतिनिधि भुरकुंडा, वही प्लाट से जीएम पी पी पांडे , संजय दिवान मैनेजर ,रवि श्रीवास्तव ,माइनिंग ठेकेदार शुशांत नायक आदि बड़ी संख्या में ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment