ssnews दर्राभाठा ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी के आरोप में शिकायत के बाद भी अधिकारी सरपंच के सामने नतमस्तक,,,

दर्राभाठा  ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी के आरोप

सीसी रोड, हैंडपंप मरम्मत और मोटर खरीदी के नाम पर भुगतान पर उठे सवाल, जांच के लिए सीईओ को सौंपा गया आवेदन

 ग्राम पंचायत दर्राभाठा के खिलाफ करीब आधा दर्जन शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है, शिकायकर्ता  ने लगाया गंभीर आरोप क्षेत्रीय विधायक का मिला रहा है सरपंच को सपोर्ट जिसके कारण कार्यवाही में हो रहा है लेट शिकायकर्ता ने कहा कि अब न्यायालय में याचिका दायर कर ही न्याय मिल सकता है बाकी तो अधिकारी आंख, कान सब बंद करके रखे हुए हैं विधायक के नाम से।

स्वराज संदेश बिलासपुर । जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभाठा में 15वें वित्त की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पर विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के नाम पर राशि आहरित किए जाने तथा कार्यों में अनियमितता किए जाने के आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मस्तूरी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई है।

शिकायतकर्ता द्वारा सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, मोटर पंप खरीदी एवं बोर संबंधी कार्यों में किए गए भुगतान की जांच की मांग की गई है।

सीसी रोड के नाम पर 60 हजार से अधिक के भुगतान पर सवाल

शिकायत में उल्लेख है कि ग्राम पंचायत की बैठक में 27 जून 2025 को वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद 17 जुलाई 2025 को पंचायत के खाते से चेक क्रमांक 107333 के माध्यम से 60,000 रुपये आहरित किए जाने तथा 26 अगस्त 2025 को चेक क्रमांक 107337 के माध्यम से 60,500 रुपये आहरण किए जाने की जानकारी दी गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित कार्य मौके पर नहीं कराया गया। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो सरकारी राशि के भुगतान को लेकर गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आ सकता है।

हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 92,200 रुपये का भुगतान

शिकायत में आगे बताया गया है कि 15वें वित्त की राशि से हैंडपंप मरम्मत के लिए 23 जून 2026 को 92,200 रुपये का बिल भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि पंचायत क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत का कार्य किसके द्वारा और किन स्थानों पर किया गया, इसकी स्थल जांच कराई जाए।

मोटर खरीदी में भी अलग-अलग भुगतान

शिकायत में 5 एचपी मोटर पंप खरीदी को लेकर भी भुगतान पर सवाल उठाए गए हैं। दस्तावेज के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को एक भुगतान 12,767 रुपये तथा 5 एचपी मोटर खरीदी के लिए 83,700 रुपये का भुगतान किए जाने का उल्लेख है। वहीं 1.5 एचपी मोटर पंप के लिए 22,370 रुपये भुगतान किए जाने की जानकारी भी शिकायत में दी गई है।

बोर और मोटर कार्य के भुगतान पर भी जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत में बोर खुदाई एवं मोटर पंप संबंधी कार्यों में किए गए भुगतान को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदन में 1,58,760 रुपये तथा अन्य सामग्री/मोटर कार्य के लिए 1,45,649 रुपये के भुगतान का उल्लेख करते हुए इसकी वास्तविकता की जांच की मांग की गई है।

दस्तावेजों के आधार पर हो स्थल निरीक्षण

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि केवल कागजी दस्तावेजों के आधार पर मामले को समाप्त करने के बजाय संबंधित सभी कार्यों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही भुगतान किए गए बिल, वाउचर, चेक, संबंधित फर्म/व्यक्ति के खाते और कार्यस्थल की वास्तविक स्थिति का मिलान किया जाए।

यदि जांच में भुगतान के अनुरूप कार्य नहीं होना या सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

अब देखना यह है कि जनपद पंचायत मस्तूरी के अधिकारी इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से जांच करते हैं और दर्राभाठा ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशि के उपयोग की वास्तविक स्थिति जांच के बाद क्या सामने आती है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY