ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया,,,
*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया*
स्वराज संदेश मस्तूरी।वेद परसदा, मस्तूरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में *"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग"* थीम के अंतर्गत योग प्रोटोकॉल के अनुसार विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग मंत्र एवं शांति पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम *"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग"* के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि बढ़ती आयु में मानसिक संतुलन, ऊर्जा एवं जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। योग दिवस के अवसर पर योग क्विज, ड्रॉइंग प्रतियोगिता, योग रील निर्माण, योग ई-पोस्टर निर्माण तथा अन्य जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं योग के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment