ssnews खाद, बिजली, सड़क और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का बिगुल, मस्तूरी में कल हजारों लोगों के जुटने की तैयारी,,,,

खाद, बिजली, सड़क और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का बिगुल, मस्तूरी में कल हजारों लोगों के जुटने की तैयारी
स्वराज संदेश मस्तूरी। किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 22 जून को मस्तूरी में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं एसडीएम कार्यालय घेराव की घोषणा की है। यह आंदोलन क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर तथा मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वर्तमान समय में किसान खाद, यूरिया और डीएपी की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं महंगाई, बेरोजगारी, बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़कें, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है। इन जनसमस्याओं के विरोध में "जनता त्रस्त, सरकार मस्त" के नारे के साथ कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मस्तूरी एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। प्रमुख मांगों में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद, यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध कराना, महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक, कृषि एवं सिंचाई से जुड़ी बिजली समस्याओं का त्वरित समाधान तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार शामिल हैं।विधायक दिलीप लहरिया ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने और जनहित की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण
तिथि: 22 जून 2026
स्थान: जोंधरा चौक, मस्तूरी
समय: प्रातः 11:00 बजे
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY