ssnews भाजपा किसान मोर्चा ने जिला प्रभारियों की सूची जारी, संगठन विस्तार को मिलेगी गति धरम भार्गव बने शक्ति जिले के सहप्रभारी,,,

भाजपा किसान मोर्चा ने जिला प्रभारियों की सूची जारी, संगठन विस्तार को मिलेगी गति धरम भार्गव बने शक्ति जिले के सहप्रभारी।
 भाजपा किसान मोर्चा के जारी सूची में शक्ति जिले का बने सहप्रभारी धरम भार्गव जो वर्तमान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के पद पर आसीन है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा  छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, भिलाई, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, शक्ति सहित कई जिलों के लिए नए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक विस्तार देने, किसानों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

प्रदेश संगठन ने नव-नियुक्त प्रभारियों और सहप्रभारियों से अपने-अपने जिलों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है। माना जा रहा है कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और किसान संपर्क अभियानों को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY