ssnews चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज अपराध में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना के संबंध में जिले के थाना प्रभारियों का ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया,,,
चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज अपराध में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना के संबंध में जिले के थाना प्रभारियों का ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
स्वराज संदेश बिलासपुर।आज दिनांक 25.05.2026 को चेतना सभागार पुलिस लाईन बिलासपुर में श्री रजनेश सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासुपर के तत्वाधान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज अपराध में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना के संबंध में जिले के थाना प्रभारियों का ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री हर्षल चौहान रजिस्टार ऑफ कंपनी कार्यालय (आर.ओ.सी.) बिलासपुर द्वारा अधिकृत अधिवक्ता एवं श्री प्रणव भट्टाचार्य आर.ओ.सी. कार्यालय आई.टी. सेल के अधिकारी द्वारा चिटफण्ड कंपनियों के संबंध में डायरेक्टर एवं पंजीकृत कंपनी के संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के वेब साईट पर ऑन लाईन सर्च कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया ।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के थाना प्रभारियों के साथ थाने में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. आरक्षक भी उपस्थित रहे जो चिटफण्ड कंपनियों के पंजीयन, आर.ओ.सी. से प्राप्त सी.आई.एन. नंबर, मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स के वेब साईट ूूूण्उबंण्हवअण्पद में सर्च कर कंपनी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु बारीकी से समझाया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में पंजीबद्ध चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की पता साजी एवं विवेचना हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त कर कुशल विवेचना कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना है ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment