ssnews उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाऐं होंगी सम्मानित,भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी एवं महामना ज्योतिबा फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर,,,
फूले -अम्बेडकर महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज
स्वराज संदेश बिलासपुर।उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाऐं होंगी सम्मानित
भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर एवं महामना ज्योतिबा फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 12:04:26 रविवार को फूले -अम्बेडकर महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायगा I जिसका उद्देश्य है फूले - अम्बेडकर विचारधारा से पुरुषों एवं बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है |
इस समारोह में निम्नलिखित वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है विद्यालयीन बच्चों के बीच ड्राईंग / पेंटिंग प्रतियोगिता विषय - भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर , महामना ज्योतिबा फुले , शिक्षा की देवी सावित्री फूले ,छत्रपति साहू जी महराज , त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति माता रमाई, में से कोई एक महापुरुष का चयन कर फोटो का निर्माण A- 4 साइज पेपर में अपने अपने घर से कर के लायेंगे I इससे सम्बंधित सभी सामग्री स्वयं से लेके आयेंगे I केवल पेपर उपलब्ध कराया जायगा ड्राइंग के लिये अधिकतम दो घंटे का समय प्रदान किये जायेंगे ऐसे बच्चे जो कक्षा 01 से 08 के बीच अध्ययन कर रहे हों और इस बीच वह किसी भी कक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किये हों उन बच्चों को सम्मानित किया जायगा |बच्चों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता - भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर , महामना ज्योतिबा फुले , शिक्षा की देवी सावित्री फूले ,छत्रपति साहू जी महराज , त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति माता रमाई , और वीरांगना झलकारी बाई , में से कोई एक महापुरुष के रूप में वेशभूषा में अपने घर से तैयार होकर प्रतियोगिता स्थल पर आना है इन्हें एक - एक करके मंच में बुलाया जायगा एवं प्रदर्शन के लिए इन्हें अधिकतम दो मिनट का समय प्रदान किया जावेगा I
निबंध प्रतियोगिता - यह प्रतियोगिता स्थल पर ही आयोजित किया जायगा इसके लिये 45 मिनट का समय प्रदान किया जायगा शब्द सीमा 150 होंगे I निबंध का विषय भी उपरोक्त नुसार भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर , महामना ज्योतिबा फुले , शिक्षा की देवी सावित्री फूले ,छत्रपति साहू जी महराज , माता रमाई , और झलकारी बाई , आदि महापुरुषों के क्रांतिकारी कार्यों पर आधरित होगा I बच्चे तैयारी घर से कर के आयेंगे एवं प्रतियोगिता स्थल पर बिना देखे ही निबंध लेखन करेंगे I लेखनी / पेन आदि स्वयं लाएं I पेपर उपलब्ध कराया जावेगा I महिलाओं के लिये वेशभूषा प्रतियोगिता - शिक्षा की देवी सावित्री फूले ,माता रमाई , वीरांगना झलकारी बाई , वीरांगना ऊदा देवी , में से किसी भी क्रन्तिकारी समाज सेवी महिलाओं के रूप में ड्रेस एवं साज सज्जा करके घर से आएँगी I प्रत्येक को प्रदर्शन के लिये अधिकतम दो मिनट का समय प्रदान किया जावेगा I उपरोक्त सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम 10 स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो , प्रशस्ति पत्र एवं उपरोक्त महापुरुषों पर लिखी गई किताबों से सम्मानित किया जावेगा I
उक्त वैचारिक कार्यक्रम में सभी अधिकारी कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी ,विद्यार्थी , व्यवसायी , सामाजिक कार्यकर्त्ता, विद्यार्थी ,गृहणी महिला पुरुष एवं बच्चे अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किये गए हैं I
इस समारोह में ऐसे सम्माननीय जन जो निःशुल्क कोचिंग संचालन के लिये नियमित मासिक सहयोग कर रहे हैं उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जायगा।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment