ssnews पचपेड़ी में भीमचरितमानस सह सतनाम संदेश का दो दिवसीय महोत्सव प्रारंभ,,,
पचपेड़ी में भीमचरितमानस सह सतनाम संदेश का दो दिवसीय महोत्सव प्रारंभ
स्वराज संदेश पचपेड़ी। सामाजिक समरसता, मानवता, समानता एवं सतनाम संदेश के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पचपेड़ी में दो दिवसीय भीमचरितमानस सह सतनाम संदेश महोत्सव का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को हुआ। ग्राम पचपेड़ी स्थित सुखधाम स्मारक में आयोजित इस महोत्सव में सतनाम संदेश के साथ-साथ भारतीय संविधान, शिक्षा, मानवाधिकार और सामाजिक समानता के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है।
दो दिवसीय इस आयोजन में सेवानिवृत्त सहायक संचालक कृषि माधव कुर्रे द्वारा रचित भीम चरित मानस ग्रंथ का वाचन किया जा रहा है जिसमें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय, बंधुत्व एवं मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर कर आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे, एम डी एम स्कूल के संचालक भागबली लहरे, कवि साहित्यकार गोवर्धन मार्शल, जनपद सदस्य महेश्वर कुर्रे, उप संचालक जितेन्द्र बावरे, कवि एवं प्रधान पाठक महेतरु मधुकर, सहायक प्राध्यापक मंगलचंद निराला, पण्डित ललित नवरत्न सम्मिलित हुए।
क्षेत्र के प्रबुद्ध जन, गणमान्य, गायक , टीकाकार के रुप में शिवकुमार सोनी, सुरुजलाल मधुकर, सुरेंद्र मधुकर, राजेन्द्र घृतलहरे, राहुल देव भारद्वाज, महावीर काटकर, छोटेलाल घोष, ओमप्रकाश राय, लखन टण्डन, मनोज कुर्रे,नोहर महिलांगे, बुंदराम जांगड़े, श्रीमती बिन्द्रम जायसी, सोमेश्वर लहरे, अश्वनी टण्डन, परमेश्वर पाटले, रमेश सूर्यकान्त, राधेश्याम पाटले, आरजू कांत, रामसिंग भारद्वाज, रामनारायण भारद्वाज, के पी महिलांगे, बुधराम लहरे, गिरजा शंकर भारद्वाज, श्यामलाल सोनी, सेवाराम कुर्रे, रामगोपाल भार्गव, मिठाई लाल भारद्वाज, जवाहर खूंटे, गंगाराम चेलक, छतराम पाटले, खेमन प्रसाद खूंटे, बिहारीलाल कोशले, झड़ीराम मधुकर, शिवकुमार पाटले, राजराम भारद्वाज, रघुवीर मार्शल, बेनीराम मधुकर, केदार घृतलहरे, रवि मधुकर, दीपचंद पाटले, तीजराम पाटले, मन्नू लाल महिलांगे, रामप्रसाद पाटले, पुरुषोत्तम डहरिया, राजू खन्ना, मनसा राम टण्डन, राजेन्द्र पाटले, करन टण्डन, टीकाराम सोनी, अशोक पाटेकर, शैलेंद्र कांत, करन रात्रे आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रधान पाठक व संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज के संचालन में सफल हो रहा है।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment