ssnews एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 76 लोगों ने रक्तदान कर इस सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाई,,,

*एनटीपीसी सीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*
स्वराज संदेश बिलासपुर।एनटीपीसी सीपत में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सीपत के अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन, एनटीपीसी सीपत हॉस्पिटल एवं बिलासा ब्लड सेंटर, बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रमुख  स्वपन कुमार मंडल एवं श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति द्वारा किया गया। “रक्तदान, जीवनदान” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 76 लोगों ने रक्तदान कर इस सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर  सुरोजित सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण);  विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग);  अनुराग गौतम, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण);  जयप्रकाश सत्यकाम, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि व संगवारी महिला समिति की सदस्या गण भी उपस्थित रहीं।
परियोजना प्रमुख ने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से इस सामाजिक कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदान की समस्त प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY