ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में RTE विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण,,,

*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में RTE विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण* 

 वही दूसरे तरफ देखा जाए तो संदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री मस्तूरी द्वारा RTE के विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण न करके खरीदने को कर रहे हैं विवश, स्कूल संचालक के मनमानी कब होगा बंद।

https://www.swarajsandesh.co.in/2026/04/ssnews-rte.html


स्वराज संदेश मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए *आरटीई (Right to Education)* के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक उठा। इस गरिमामय अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पुत्तन दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता के. के. उपाध्याय, उप सरपंच  नरसिंह नाथ पटेल, विजय अंचल पूर्व मंडल अध्यक्ष मस्तूरी तथा श्रीमती सीमा चंदेल (नोडल अधिकारी) की विशेष उपस्थिति रही, जिनके करकमलों द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान की गईं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लगन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को संदेश दिया कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय भेजें, उन्हें मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें तथा शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं सर्वसुलभ शिक्षा प्रदान कर प्रत्येक विद्यार्थी के सपनों को साकार करने हेतु वे निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY