ssnews ACCU एवं थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ग्राम रलिया में हुए मारपीट व एक व्यक्ति की हत्या की घटना में शामिल 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली,,
ग्राम रलिया में आवारा पशुओ को लेकर हुए विवाद में ग्राम लिमतरा के 04 ग्रामीणों पर लाठी डंडे एवं मुक्के से हुए प्राणघातक हमले में 07 आरोपियों की गिरफ़्तारी, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
ACCU एवं थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
➡️ ग्राम रलिया में हुए मारपीट व एक व्यक्ति की हत्या की घटना में शामिल 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।
➡️ ग्राम लिमतारा से फसल सुरक्षा की दृष्ठि से 18-20 मवेशिओ को लिमतारा के ही 04 व्यक्ति रलिया गांव के आगे भारतमाला सडक पर छोड़ कर आ रहे थे |
➡️ वापसी में रलिया गांव के 08 व्यक्तिओं द्वारा जान से मारने की नियत से एक साथ संगठित होकर लाठी - डंडे व मुक्के से किया प्राणघातक हमला ।
➡️ आरोपियों द्वारा किये गए इस हमले में 01व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ व 03 अन्य व्यक्ति घायल हुए । गंभीर रूप से घायल जीवन की सिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत |
➡️ घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व 01 अन्य फरार हैं ।
➡️ आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा व अन्य सामान जप्त किए गए हैं।
*गिरफ्तार आरोपी* :-
1.गजानंद पटेल, पिता कलेश्वर patel, उम्र 35 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर।
2.अजय चंद्राकर , पिता रूपचंद चंद्राकर , उम्र 28 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर।
3.अश्विनी पटेल , पिता रामेश्वर प्रसाद पटेल , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर।
4.आलोक सिदार, पिता नन्द कुमार सिदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
5.कोमल चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
6.लोमस चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 19 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
7.घनश्याम चौहान उर्फ़ गोलू पिता घनप्रसाद चौहान , उम्र 29 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर |
स्वराज संदेश बिलासपुर।दिनांक 20 अगस्त 2026 की रात लगभग 07:00 बजे ग्राम लिमतरा निवासी अपने साथियों उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर और गांव के अन्य लोगों के साथ अपनी धान की फसल की रखवाली कर रहा था। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे 15-20 आवारा मवेशियों को जब वे भगाते हुए ग्राम रलिया भारतमाला रोड के किनारे छोड़कर रात लगभग 08:30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।
ग्राम रलिया भारतमाला रोड पुल के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और मवेशियों को अपनी तरफ लाने का आरोप लगाते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने डंडों, हाथ और मुक्कों से प्रार्थी और उसके साथियों पर हमला कर दिया।
मारपीट में घायल: उमेश बरगाह को चोटें आईं।
: मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को अधिक चोट लगने और खून बहने के कारण तत्काल सिम्स अस्पताल (CIMS), बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई।
*पुलिस की कार्यवाही* :-
घटना के बाद से ही मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वार घटना में शामिल कुल 07 आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया जाकर प्रकरण में गिरफ़्तारी की गई हैं व एक आरोपी फरार हैं जिसकी लगातार तलाश की जा रही हैं| गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा
*296,351(3),115(2),191(2),103(2),112 BNS*
के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment