ssnew डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में नवीन सत्र 2026–27 का भव्य शुभारंभ,,
डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में नवीन सत्र 2026–27 का भव्य शुभारंभ
स्वराज संदेश, मस्तूरी।डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशित एवं वर्तमान विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा एवं नवचेतना का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत विद्यालय में पधारे विशिष्ट अतिथियों— कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पुत्तन दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता के. के. उपाध्याय तथा वेद परसदा के उप सरपंच नरसिंह नाथ पटेल—का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में अतिथियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि संस्थान में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाता है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव तैयार करता है।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment