ssnews सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, पेण्ड्री मस्तूरी, बिलासपुर में कानूनी सहायता शिविर सम्पन्न,,
*सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, पेण्ड्री (मस्तूरी), बिलासपुर में कानूनी सहायता शिविर सम्पन्न*
स्वराज संदेश मस्तूरी । सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, पेण्ड्री (मस्तूरी) बिलासपुर में दिनांक 25 फरवरी 2026 को एक दिवसीय कानूनी सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय, बिलासपुर से आमंत्रित वक्ताओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रथम वक्ता प्रो. प्रगति श्रीवास्तव ने बाल संरक्षण कानूनों के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
द्वितीय वक्ता प्रो. पूजा ठाकुर ने बाल अधिकारों के विषय में प्रकाश डालते हुए शिक्षा, सुरक्षा, समानता एवं गरिमा के अधिकारों की विस्तारपूर्वक व्याख्या की।
कार्यक्रम के समन्वयक विभांगू अवस्थी (कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. रीता सिंह ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती कविता विश्वास, श्रीमती सुधा गोयल, डॉ. ताराचंद तिवारी, श्रीमती संगीता साहू सहित सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। साथ ही डी.पी. विप्रा विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी भी शिविर में सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के डायरेक्टर महेंद्र चौबे सर एवं प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे सर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा IQAC कोऑर्डिनेटर रामखिलावन साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षार्थियों ने बाल संरक्षण अधिनियम एवं संबंधित विधिक प्रावधानों के विषय में ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment