sanews किरारी सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने सावन के पहले सोमवार को किया जलाभिषेक,,,,,
किरारी सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने सावन के पहले सोमवार को किया जलाभिषेक,,,
स्वराज संदेश मस्तूरी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत किरारी की सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने करारी मस्तूरी स्थित प्रसिद्ध भूफोड़ लटेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष समय होता है। उन्होंने क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की समृद्धि और गांव में शांति एवं विकास के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment