ssnews कांग्रेस का धरना चक्काजाम केवल राजनीतिक नौटंकी, साय सरकार में धान खरीदी ऐतिहासिक और निर्बाध – प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह,,,

कांग्रेस का धरना चक्काजाम केवल राजनीतिक नौटंकी, साय सरकार में धान खरीदी ऐतिहासिक और निर्बाध – प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह
   स्वराज संदेश बिलासपुर।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी द्वारा प्रस्तावित चक्काजाम को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को किसानों के नाम पर की जा रही राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में धान खरीदी अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस का चक्काजाम यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस के पास न मुद्दा है, न नीति केवल भ्रम फैलाने की राजनीति बची है उन्होंने कहा कि वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में छत्तीसगढ़ में 27 जनवरी तक 1 लाख 30 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

प्रदेश में 27  लाख पंजीकृत किसानों में से 24 जनवरी तक 24 लाख से अधिक किसान अपना धान बेच चुके है समर्थन मूल्य पर एक-एक दाना खरीदा जा रहा है भुगतान निर्धारित समय सीमा में सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है

बी.पी. सिंह ने कांग्रेस से सवाल किया कि जब किसानों को न तो भुगतान में देरी है, न तौल में परेशानी, न बारदाने की कमी तो आखिर चक्काजाम किस बात का?

उन्होंने कहा कांग्रेस अपने शासनकाल की विफलताओं को छुपाने के लिए आज सड़कों पर ड्रामा कर रही है। भूपेश सरकार के समय किसानों को भुगतान के लिए महीनों भटकना पड़ता था 4 किस्तों में पैसा आता था , आज वही कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने निकली है।

प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सरकार त्वरित समाधान कर रही है, और जरूरत पड़ने पर टोकन बढ़ाने जैसी अन्य सुविधाओं के फैसले भी किसान हित में लिए जा रहे हैं।

बी.पी. सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
कांग्रेस का चक्काजाम न किसान हित में है, न प्रदेश हित में। यह केवल आने वाले चुनावों को देखते हुए हताश कांग्रेस की सस्ती राजनीति है।

उन्होंने जनता से अपील की कांग्रेस के भ्रमजाल में न आएं और साय सरकार की किसान हितैषी नीतियों पर विश्वास बनाए रखें
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY