ssnewsक्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है, आज भी नारी के हाथों में घर चलाने में पूरी बागडोर है - धरम भार्गव,,,,

क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है, आज भी नारी के हाथों में घर चलाने में पूरी बागडोर है - धरम भार्गव 

युवा नेता धरम भार्गव ने 11000 हजार रुपये महिला दिवस के अवसर पर महिला समूह को सहयोग राशी दिया


स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद पंचायत क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम पंचायत दर्रा भांठा में बड़े धूमधाम से महिला महिला दिवस मनाया गया और इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मस्तूरी विधानसभा के आम आदमी पार्टी के नेता युवा कार्यकर्ता धरम भार्गव उपस्थित रहे। एवं विशिष्ट अतिथि राकेश लोनिया हीरो सोनवानी ,व रेवा शंकर साहू  एवं तमाम महिला संगठन ग्राम पंचायत दर्राभाठा  के पंच सरपंच  इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में महिला संगठन के  सक्रिय महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया। साथ ही पुलिस विभाग में सेवा दे रहे महिला आरक्षको का भी सम्मान किया गया। महिला दिवस के उपरांत महिला संबंधित कई सारी समस्याएं एवं महिलाओं के आगे बढ़ने की बारे में उपस्थित अतिथियों ने बारी-बारी कर अपने
संबोधन में  बात कही,  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आम आदमी पार्टी के युवा नेता धरम भार्गव ने भी अपने संबोधन में कहा कि क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है, आज भी नारी के हाथों में घर चलाने में पूरी बागडोर है। कहते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुत से जिताने के लिए कहा ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY