ssnews यातायात पुलिस की " यातायात जन जागरूकता अभियान" का आयोजन के साथ ही, स्कूल एवं कालेजों में भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा,,,


*यातायात पुलिस की "यातायत जन जागरूकता अभियान"
स्वराज संदेश बिलासपुर।*यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रोहित बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि- यद्यपि वर्ष 2021 एवं 2022 के प्रारंभ के माह में वैश्विक बीमारी कोविड-19 अपनी चरम सीमा पर थी, फिर भी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के निवासियों को यातायात के प्रति जागरूक करना यातायात पुलिस का अपना एक प्रमुख कर्तव्य है, जिसके पालनार्थ विषम परिस्थितियों में भी यातायात पुलिस बिलासपुर की जिला रोड सेफ्टी सेल की टीम द्वारा अनवरत रूप से यातायात शिक्षा का प्रचार-प्रसार करती रही है।*

*जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महा निरीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के दिशा-निर्देश में इस क्षेत्र में कई अभिनव कार्यक्रम जनहित में चलाए जा रहे हैं, ताकि शहरी क्षेत्र के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बसे लोगों तक सुरक्षित यातायात के नियम पहुंच सके, इस दिशा में प्रयासरत है -*

*➖दिनांक 07 जनवरी 2022 से आकाशवाणी प्रसारण बिलासपुर से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम "ट्रेफिक अपडेट ऑफ़ बिलासपुर" से जिले के सड़कों की तत्कालिक स्थिति के सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण बताते हुए जिले के 15 से 20 लाख लोगों तक आज पर्यन्त संदेश प्रसारित हो रहा है , जिससे शरहदी जिले भी लाभान्वित हो रहे है।*

*➖चालू सत्र में आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत गगीतांजलि सिटी, शुभम बिहार, एवं टिकरापारा में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
*➖सेंट जेवियर स्कूल भरनी, लोयला हाई सेकेंडरी स्कूल, सी0वी0 रमन विश्वविद्यालय कोटा में एन0सी0सी0 कैंप के छात्र-छात्राओं को, पी0जी0बी0टी0 कॉलेज के छात्र शिक्षक को एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर व शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय नूतन चौक, सरकंडा बिलासपुर में यातायात कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क पर पैदल चलने के नियम, सही दिशा की जानकारी, वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें, दुर्घटनाओं के कारण एवं बचाव के उपाय, "गुडसेमेरिटन" कानून सहित मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी जा उन्हें यातायात नियमो के अनुपालन हेतु शपथ भी कराया गया।*

*➖इसके साथ-साथ रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ चौक चौराहों पर आम लोगो को  यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।*

*➖2022 के प्रारंभ में दो बार महिला एवं पुरुष की पृथक पृथक हेलमेट जन जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।*

*➖यातायात जन जागरूकता रैली का आयोजन के साथ माह अगस्त 2022 में मोटर ड्राइविंग स्कूल बिलासपुर के संयुक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।*

*➖ दिनाँक 10 सितंबर यातायात पुलिस एवं लायन्स क्लब के तत्वाधान में गुम्बर पेट्रोल पंप गुरुनानक चौक के पास वाहन चालकों को यातायात के नियम एवं कर में सीट बेल्ट लगाकर नियम का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट किया गया।*

*इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के मार्गदर्शन में आगामी सप्ताह में एक सप्ताह का "यातायात जन जागरूकता अभियान" का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत यातायात जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ-साथ स्कूल एवं कालेजों में भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।*
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY