ssnewsछत्तीसगढ़ सरपंच संघ के आव्हान पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सरपंचो ने किया cm हाउस घेराव की कोशिश,,,,

सरपंच संघ ने किया: CM हाउस घेराव की कोशिश,  अध्यक्ष बोले- पुलिस ने की  सरपंचो के साथ धक्का-मुक्की, जब तक मांग नहीं मानी जाएगी, हम यहां से नहीं हटेंगे


छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के आव्हान पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सरपंचो ने किया cm हाउस घेराव की कोशिश

स्वराज संदेश बिलासपुर। प्रदेशभर के सरपंचों ने  राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में CM हाउस घेराव करने की कोशिश की. प्रदेशभर के सरपंच, उपसरपंच पंचगढ़  शामिल रहे. बूढ़ातालाब धरना स्थल से रैली  हजारों की भीड़ में ग्रामीण जनप्रतिनिधि निकले. 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हज़ारों जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोले हुए हैं. सरपंच, पंच का मानदेय बढ़ाए जाने, एवं  पेंशन दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया 
सरपंच संघ का ये हैं  विशेष मांगें

सरपंचों के मानदेय में 20000/- रुपये और पंचों के मानदेय में 5000/- रुपये की वृद्धि की जानी चाहिए

सरपंचों को आजीवन 10000/- रुपये की पेंशन दी जानी चाहिए
जिस तरह से मंत्री विधायकों को दिया जाता है पेशन
50 लाख तक के सभी कार्यों में कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया जाए

 प्रत्येक ग्राम पंचायत को सरपंच निधि के रूप में राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये दिए जाने चाहिए

नक्सलियों द्वारा सरपंच की हत्या करने पर 20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के पांच सदस्यों को नौकरी दी जानी चाहिए

15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि उस ग्राम पंचायत के लिए ही होनी चाहिए जो प्रभावित ग्राम हो 

मनरेगा सामग्री राशि का भुगतान प्रत्येक 03 माह के भीतर किया जाना चाहिए

रोजगार गारंटी योजना में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 40 प्रतिशत अग्रिम राशि प्रदान की जानी चाहिए

कोराना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ के सरपंचों का कार्यकाल दो साल बढ़ाया जाए

मंहगाई दर को देखते हुए
 प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत आवास की राशि में रुपये की वृद्धि की जाए।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY