ssnewsअच्छे दिन के वादे करके केंद्र में बनी भाजपा सरकार ,महंगाई ,बेरोजगारी को रोकने में हुआ विफल केन्द्र सरकार :कांग्रेस

बढती मंहगाई को लेकर पांचवें दिन मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम मानिकचौरी के सप्ताहिक बाजार में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
स्वराज संदेश मस्तूरी। अच्छे दिन के वादे करके जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है देश में लगातार इन दिनों महंगाई बढ़ती ही जा रही है, केंद्र की मोदी सरकार महंगाई काबू करने में सक्षम नहीं है । चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन फिलहाल जमीन पर मुद्दा भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के कार्यकर्ताओं ने आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानिकचौरी के सप्ताहिक बाजार में मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने कहा कि लगातार महँगाई से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में  कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर ठोस कदम उठाए।
देश में महंगाई नहीं कम होती है तो आने वाले दिनों में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करती रहेगी।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में लगातार प्रदेश जिला व ब्लॉक स्तर प्रदर्शन करते आ रही है।
केंद्र सरकार के खिलाफ आज मानिकचौरी बाजार में महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव टाकेश्वर पाटले,जिला उपाध्यक्ष अमित पान्डेय, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, जनपद सदस्य नारद रजक,महमंद सरपंच अनिल निषाद, युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय नामदेव, कांति भारद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेसी रघुराज पान्डेय, लखन टंडन, विशंभर खुटे, सुभाष टंडन, पिंटू जांगडे, नेत्रकुमार टंडन, दूजराम बंजारे,दिलीप पटेल,विजय नेताम,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी,भाऊ पाठक, दूजराम सूर्यवंशी, सुनिल गुजर्र, सहित मस्तुरी ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY