ssnewsकोरोना टीकाकरण महाअभियान आजादी के 75वीं सालगिरह के अवसर पर पूर्णतः निःशुल्क है, जो 30 सितम्बर 2022 तक लागू,,,,
मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण का महाअभियान 20 एवं 21 अगस्त को होगा आयोजित।
स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद पंचायत क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों में कोविड टीकाकरण महाअभियान दिनांक 20 एवं 21 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें 12-17 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 का प्रथम एवं द्वितीय डोज एवं 18+ के लोगों को कोविड का बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज लगाया जायेगा। टीकाकरण का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। प्रतिरक्षा प्रणाली (कोरोना से बचाव ) को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान केन्द्रित हैं। यह महाभियान पूरे जिले के साथ ही साथ विकासखंड मस्तूरी में आयोजित किया जायेगा
जिसमें विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में एवं नगर पंचायत मल्हार सहित
सेशन साईट में लगभग 18600 लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया हैं। यह टीकाकरण आजादी के 75वीं सालगिरह के अवसर पर पूर्णतः निःशुल्क है, जो 30 सितम्बर 2022 तक लागू हैं। विकासखंड मस्तूरी के सभी नागरिको से विनम्र अपील भी किया जा रहा है कि महाभियान का लाभ उठाते
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment