ssnews बिना सुरक्षा के अकेले ही सुबह से डॉ विधायक वार्डो में घूमते और अपने बीच देख लोगों में काफी खुशी देखी गयी,अंतिम व्यक्ति की समस्या से हो रहे अवगत विधायक, कार्यक्रम का नाम रखा है सुबह की सैर अपनों की खैर

स्कूटी से विधायक का वार्ड भ्रमण
स्वराज संदेश रायपुर। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने स्कूटी से मनेन्द्रगढ़ के वार्डों का किया भ्रमण। विधायक अपने क्षेत्र लगातर स्कूटी से भ्रमण कर अंतिम व्यक्ति की समस्या से हो रहे अवगत। कार्यक्रम का नाम रखा है सुबह की सैर अपनों की खैर
कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल आज सुबह अचानक स्कुटी में सवार होकर वार्ड वासियों के घर पहुंचे। आपको बता दें कि विधायक इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में सुबह स्कूटी से भ्रमण कर क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति की समस्या से अवगत हो कर उसका निराकरण कर रहे हैं। विधायक ने अपने कार्यक्रम का नाम सुबह की सैर अपनों की खैर रखा है। इस दौरान विधायक सड़क पर बैठे आम जनता से भी मिलकर उनकी समस्या सुनी। वहीं मनेन्द्रगढ़ के वार्ड नं. 21 में स्थित अटल आवास पहुँचकर वहां निवास कर रहे लोगो की समस्या सुनकर निराकरण करने के लिए अधिकारियों से फोन से चर्चा कर तत्काल निराकरण करने का दिया निर्देश दिया। बिना सुरक्षा के अकेले ही सुबह से मनेन्द्रगढ़ के वार्डो में घूमते और अपने बीच देख लोगों में काफी खुशी देखी गयी।


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY