ssnews कभी थाना प्रभारी बन जाता हैं गुंडा तो कभी आरक्षक बन जाता है गुंडा , आए दिन हो रहा है पत्रकारों के साथ मारपीट ,आखिर क्यों लागू नही हो रहा है, पत्रकार सुरक्षा कानून
भारतीय पत्रकार संघ ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन पत्रकार के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की मांग
स्वराज संदेश रायपुर।जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत आदर्श थाना मूलमुला में 11 तारीख को दोपहर 12 से 2:00 के बीच में पत्रकार सनत बंजारे के मामा मोबाइल की गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखाने थाना गए हुए थे जहां वहां के 2 पुलिसकर्मी लाला राम ,दुर्गेश खूंटे के द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की गई थी जिस पर प्रार्थी पत्रकार ने 15 तारीख को एसपी एवं कलेक्टर में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की थी जिसकी सूचना पीड़ित पत्रकार ने भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष को दी जिस पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयकरण बंजारे ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले को लेकर दिनांक 16 ।07। 2021 को कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा एवं जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है भारतीय पत्रकार संघ अध्यक्ष ने कहा है कि यदि 15 दिवस के भीतर जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन की जाएगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयकरण बंजारे ने बताया कि आए दिन प्रदेश में पत्रकारों के ऊपर अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है जो बहुत ही निंदनीय है और देश के चौथे स्तंभ को डराने धमकाने का जमकर प्रयास किया जा रहा है जिससे पत्रकार डर के साए में अपना काम करने को मजबूर हैं।
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना अत्यंत आवश्यक
भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयकरण बंजारे हैं बताया कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से पत्रकारों पर अत्याचार हो रहे हैं उनकी मद्देनजर रखते हुए सरकार को तुरंत पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर देना चाहिए ताकि पत्रकार को भी अपनी सुरक्षा की एक कवच मिल सके और वे बिना किसी डर के अपने काम को बखूबी निभा कर देश का चौथा स्तंभ को हमेशा संभाले रखें
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment