ssnews राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दलित महासंघ और इंटेक के छत्तीसगढ़ प्रभारी ने गाजीपुर बॉर्डर में जाकर, राकेश टिकैत से मिलकर किसानों को समर्थन दिया

राजेश्वर भार्गव राज महंत सभा पति कृषि स्थाई समिति बिलासपुर ने गाजीपुर बॉर्डर में जाकर किसानों को दिया समर्थन
स्वराज संदेश रायपुर।राजेश्वर भार्गव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दलित महासंघ एव इंटेक के छत्तीसगढ़ प्रभारी ने गाजीपुर बॉर्डर में जाकर राकेश टिकैत से मिलकर किसानों को  समर्थन दिया और 3 काला कानून को वापस होने की बात कही, साथ ही टिकैत से मिलकर कहा की आप देश के अन्नदाता है और तपती गर्मी में देश के तमाम किसानों सहित दलित, गरीब, मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं भगवान आपको शक्ति दे और आपके मकसद में कामयाब करे।
 राजेश्वर भार्गव ने गाजीपुर किसान मंच से दिया भाषण
गाजीपुर में किसान मंच से अपने उद्बोधन भाषण में कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहला आंदोलन है, 3 काला कानून वापस लेने के लिए जो विगत 8 माह से चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी कि मोदी सरकार ने जो काला कानून लाया है उसे त्वरित वापस लेना चाहिए और एमएसपी पर कानून लाए जो भारत के किसानों को लाभ देगा। परंतु वर्तमान में में जो कानून मोदी की भाजापा सरकार ने लाई है उससे सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा। इससे इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है आम जनता जनार्दन, मजदूरो, दीन दुखियों गरीबों, दलितों के लिए कार्य नहीं कर रही है।
 भार्गव ने अपने भाषण में कहा
दिल्ली की इस तपती गर्मी में जब भारत के समस्त किसान इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए धूप (गर्मी), ठंड और बारिश नहीं देख रहे है और इतने लोग जो तपती गर्मी में बैठे है उनका आंदोलन व्यर्थ नहीं जायेगा देश और दुनिया के तमाम लोगो की दुआएं साथ है। हमारे आह से ये लोग कैसे सामना करेंगे। यदि भाजापा की मोदी सरकार ये 3 कानून वापस नहीं लेती है तो हमे और उग्र आंदोलन करना होगा और जो झूठ और धोखे की बुनियाद पर सरकार चला रही है उसे उखाड़ कर फेकना होगा। हम लोगो ने उसे गद्दी पर बैठाया है और हम ही उसे इस गद्दी से बाहर करेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY