ssnews पटवारी ने कोटवार को मारा मुक्का , मारपीट का लिखित में शिकायत करने पहुँचा कोटवार थाना
कोटवार पर पटवारी ने किया हमला
स्वराज संदेश रायपुर।बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम देवसागर के रहने वाला कोटवार शुकदास के साथ पटवारी द्वारा मुक्का से मारने का मामला प्रकाश में आया है.पीड़ित शुकदास कोटवार के बताए अनुसार जब तहसीलदार के पास से विज्ञापन लेकर, पटवारी भुनेश्वर साहू के पास पहुँचा तो पटवारी द्वारा गाली गलौज कर फोन नहीं उठाने को लेकर कोटवार को मुक्के से नाक के पास हमला कर दिया जिससे कोटवार जमीन पर गिर गया. वहीं नाक के पास मुक्का लगने से ब्लडिंग होने लगा. घटना के पश्चात कोटवार रोते बिलखते भटगांव थाना पहुँचा जहाँ लिखित आवेदन पेश कर कार्यवाही की माँग की है.भटगांव थाना प्रभारी मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पीड़ित कोटवार को डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा . जहाँ प्राथमिकी ईलाज के बाद नाक में आई चोंट के ईलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है.
इधर भटगांव थाना में कोटवार द्वारा शिकायत करने पर कार्यवाही में लिया जा रहा है तथा एम एल सी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही करने आश्वासन दिया गया. यैसे में अब देखना होगा कि पीड़ित कोटवार के शिकायत पर क्या कुछ मामला पंजीबद्ध किया जाकर, आरोपी पटवारी पर क्या कार्यवाही की जाती है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment