ssnewsलॉकडाउन में मिली छूट के बाद बैंकों में लगी ग्रामीणों की लंबी लाइन,एकत्रित होने से फिर बढ़ा कोरोना के फैलाव का खतरा.

कोरोना का ख़तरा अभी टला नही है फिर भी लोग खतरा से खेल रहे हैं लोग


लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बैंकों की लगी लंबी लाइन.. एकत्रित होने से फिर बड़ा कोरोना के फैलाव का खतरा..
स्वराज संदेश बिलासपुर ।करोना नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन लगातार लॉक डाउन की अवधि में विस्तार करता जा रहा है जिससे जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों में पिछले दिनों से अब तक गिरावट भी देखने को मिली है इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में अतिरिक्त छूट देते हुए अत्यावश्यक सेवाओं को शुरू किया गया है बैंकों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है लेकिन एक बार फिर बैंकों के सामने भीड़ जुटने शुरू हो गई है हालांकि बैंक तो लंबे समय से खुल रहे हैं.. लेकिन वह सिर्फ ऑफिस कार्य के लिए खोल रहे थे जिसके बाद अब आमजन की भीड़ बैंकों तक पहुंचने लगी है.. इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों द्वारा बैंकों के सामने लाइन लगाकर कोरोना के खतरे को भी बढ़ाया जा रहा है.. बैंक प्रबंधन द्वारा भी समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का परिपालन भली-भांति नहीं हो पा रहा है हालांकि बैंक के अंदर प्रवेश के लिए एक-एक कर ही अनुमति दी जा रही है.. लेकिन जो बैंक के बाहर अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है उससे कहीं ना कहीं करो ना के फैलाव का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY