ssnews पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर, ब्लाक अध्यक्ष ने मार्क्स एवं साबुन फल का वितरण किया गया

देश के युवाओं को दूर संचार, कंप्यूटर क्रांति के जरिए विश्व पटल पर सीना तान कर खड़े करने वाले पंचायतीराज शासन के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री  स्व,राजीव गांधी  के पुण्यतिथि (शहीदी दिवस) पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्वराज संदेश मस्तूरी पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने  कम समय में देश को जो दिशा औऱ नेतृत्व दिया वह युगों युगों तक याद रखा जाएगा मस्तूरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा मस्तूरी क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों, बैंको में आम लोगो को मॉस्क और साबुन के साथ ही फल  का भी वितरण किया मस्तूरी, मल्हार ,पचपेड़ी ,जोधरा आदि स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बैंकों में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ आम जनों को कोरोना से बचाव  हेतु राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मार्क्स एवं साबुन का वितरण किया गया


  ब्लॉक अध्यक्ष ने स्व राजीव गांधी के योगदान को बताया कि भारत रत्न, एवं भारत में उन्नत प्रौद्योगिकी के नायक, प्रखर देशभक्त, औऱ दूरदर्शी नेतृत्व, हिंदुस्तान के सबसे युवा प्रधानमंत्री, हमारे आधुनिक भारत के शिल्पकार , संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति,18 साल के युवाओ को मताधिकार, जवाहर रोजगार योजना, पंचायतीराज, आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाईल हर घर/ऑफिस में इस्तेमाल किया जाने वाला कंप्यूटर राजीव गांधी की देन है
अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन का उपयोग करें और दो गज की दूरी और मॉस्क  लगाना भी है जरूरी तब जाकर हम इस कोरोना महामारी से  बचा जा  सकता हैं  मॉस्क और साबुन फल वितरण के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता ताकेश्वर पाटले, सुकृता बदल खूंटे ,राजू तिवारी ,विजय  नामदेव,कांति भारद्वाज, किरण तिवारी ,उदय भार्गव,बरजरंग चंद्राकर ,दिनेश शर्मा, समेत  मस्तूरी, मल्हार ,पचपेड़ी, जोधरा के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY