ssnewsजवाबदार अधिकारी झाड़ रहे हैं पलड़ा, तो कैसे पहुंचे बिना निमंत्रण के जिला पंचायत अध्यक्ष
ब्लाक अध्यक्ष के ब्लॉक में ही कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष को ही नही किया गया आमंत्रित।
जवाब दार अधिकारियों ने झड़ा पल्ला किसी को नही किया गया था कार्यक्रम में आमंत्रित
फिर कैसे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बिना सूचना दिए , कई कांग्रेस पदाधिकारी
क्या उनको मन की संदेश से आमंत्रित किए थे अधिकारी
वर्तमान विधायक के साथ पूर्व विधायक भी पहुँचे और जिला पंचायत के सभापति समेत जिला पंचायत सदस्य तक सीपत से पहुंचे यहाँ तक जनपद पंचायत अध्यक्ष भी पहुंच गए थे पर ब्लाक अध्यक्ष को कैसे नही मिली सूचना
जानबूझकर अधिकारी करे रहे राजनीति ,उच्च अधिकारियों के सामने कर रहे हैं अपना उल्लू सीधा
जन सहयोग बनी कोविड अस्पताल से लोगो की बचेगी जान पर इन सबके आड़ में क्यो कर रहे ब्लाक अध्यक्ष को नजरअंदाज
ब्लाक अध्यक्ष ने कोविड महामारी में किया कई स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर लिया था जायजा
स्वराज संदेश मस्तूरी।कोरोना संक्रमण के बढते स्थिति को देखते हुए ब्लॉक मस्तुरी मे 30 बेड कोविड हास्पिटल बनाया गया जो बहुत ही सराहनीय कदम है पर जिस कोविड हॉस्पिटल का जिला क्लेक्टर डा.सारांश मित्तर ने उद्घाटन किया।कोविड हास्पिटल मे20आक्सीजन बेड व 10सामान्य बेड लगा हुआ है। जिसका लाभ क्षेत्र के सभी लोगों को मिलेगा।
कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक सहित दूसरे ब्लॉक के जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे।पर इस कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष या उनसे जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता को नजरअंदाज किया गया जो निदनीय विषय है।एक विशेष संगठन के लोग जो दूसरे दूसरे जगहों से दूसरे ब्लॉक से कांग्रेसी को अपने गुट के कांग्रेसियों को बुलाकर उनका सम्मान किया पर जो क्षेत्रीय सक्रिय कांग्रेसी हैं उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की एक बहुत बडी कोशिश ।
ब्लॉक के कर्मचारी इस तरह के कार्यक्रम करते रहते हैं समझ नहीं आता ए कांग्रेस नेताओं का है या किसी और का या फिर बीजेपी की साठगांठ का ये गंभीर सोचनीय विषय है।
जबकि जो भी ब्लाक मे कार्यक्रम हो उसकी जानकारी सबसे पहले ब्लॉक अध्यक्ष को देना चाहिए मगर कभी ऐसा नही देखा गया ना तो इसकी जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष को, जिला सचिव को और ना ही सक्रिय जनप्रतिनिधियों को दिया गया हो।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment