ssnewsराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में शरद पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न,,,

           राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में शरद पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ,,,
शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से संपन्न 
          
  स्वराज संदेश मस्तूरी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आज सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में शरद पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया l
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के मंदिर में वरिष्ठ युगल दम्पत्तियों के द्वारा पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया l
सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए इस उत्सव के महत्व को प्रतिपादित किया l
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति मस्तूरी की सदस्या श्रीमती गुप्ता दीदीजी ने आज के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता से सब को अवगत कराया l  बैसाखू प्रसाद सोनी  ने बताया कि पपीहा (चातक) पक्षी आज के दिन का पूरे वर्ष भर पानी के इंतजार में बीतता है l
उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रश्न मंच कार्यक्रम में दोनों पक्ष संयुक्त रूप से विजेता घोषित हुए l
अंत में मस्तूरी खंड के खंड संघ चालक दिनेश सराफ जी ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए अपनी भारतीय संस्कृति V परम्पराओं के प्रति पूरे मनोयोग से जुड़े रहने का आह्वान किया l
कार्यक्रम k अंत में उपस्थित लगभग 150 लोगों के बीच खीर पूड़ी का प्रसाद वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन "सर्वे भवन्तु सुखिन......."मंत्र के साथ किया गया l 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्वयं सेवकों की भूमिका सराहनीय रही l
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY